Saturday 13 October 2012

एक हसीना

एक हसीना 



फूलों जितनी नाजुक है वो कोई उसको मत छुना

भगवान् ने उसको है सिर्फ मेरे लिए चुना 

उसकी परछाई भी न पड़े मेरे सिवा किसी पर 

जान भी दे दू मै उसकी एक हंसी पर 


पर वो हसीना मुझे प्यार से एक बार थाम ले  

अपने प्यार का मुझे एक जाम दे 

आरज़ू है उसके दिल के करीब जाने की 

उसको दिल से अपना बनाने की 


by neha sharma

English translation of poem
A BEAUTY

"she is soft as flower, don't try to touch her anyone.
God choose her only for me,
I cant share shadow of her with anyone.
I can give my life on cute smile of her....
but once she will hold, my hand with love.
i wish she will give me drink of her love
i want to go near of her heart
i want to live with her now and forever....


thanx for read :)
"

कुछ बातें


कुछ बातें 



महक जाऊ मै अगर आप साथ हो 
तन्हाई दूर हो जाये अगर आप पास हो 
अकेले चलते चलते थक चुके है हम 
मजा आ जाए जीने का अगर हाथो में आपका हाथ हो 
ज़िन्दगी के सब पन्ने रंग जाये अगर आप पास हो 
आप हमें जान से भी ज्यादा प्यारे हो 
नहीं है किसी दौलत की हसरत हमे 
बस वो मिल जाये इतनी सी आस है 
मेरी दुनिया मेरी जिंदगी आपसे शुरू हो 
आप नहीं जानते की मेरे जीने का अह्सास हो 
मेरी ताकत सारी दुनिया की दौलत आप हो 
नहीं जानते आप की आप मेरे लिए कितने ख़ास हो 
ठुकरा दू जन्नत भी आपके सामने 
आप मेरे जीने का वो हसीं अंदाज़ हो 
मेरे लिए क्या हो आप लफ्ज़ नहीं बयां करने को  
लेकिन बस इतना की हर पल मेरे दिल के पास हो 
By Neha Sharma

translation of the poem 

Few thoughts


fragrance will come from me if you are with me,
my loneliness will be moved away if u r besides me,
i am tired of walking alone
Life will be delightful if my hands are in your hand
every page will be colorful of my life if u r close to me
i love u more than my life
i dont wish for any wealth
finding you is my only expectation
my world and life shall begin with you
you don't know that u r the essence of my existence
my power and the whole world money is you
you don't know for me how much special you are
i will even give up heaven for you
you are the charming style of my existence
for me what you are i dont have words to express 
only thing that every moment u r near to my heart

Thursday 11 October 2012

ख़ूबसूरती

my 12th class poem



खूबसूरती 



छूकर गुजरी हवा जो मन को 
लगा जैसे जान मिल गई जीवन को 
बाल खुल गए तब हवा के एक झोके से 
चूम लिया लटो ने गालो को धोखे से 
आँखों पर जैसे ओस कोई गिरी थी 
होंठो को छूकर जैसे वो भी गुजरी थी 
बालों को सँभालने के लिए ऊँगली जो छु गई 
मत हटाओ हमें चेहरे से ये ये लटाएं कह गई 
हमें लहराने दो आज पहरे पर 
मत हटाओ हमे इस फूल से नाज़ुक चेहरे से 
कभी हाथों ने नहीं छुआ इन नाज़ुक गालो को
आज बिखरे रहने दो इन लहराते हुए बालो को 
जब चले वो तो जमीं ये कहने लगी 
की आज तो मदहोशी हम पर भी छाने लगी 
कहने लगी छु लेने दो इन कोमल से पैरो को 
राज़ जो दिल में दबे है कह लेने दो 
फूलों ने कहा की बढ़कर हाथ आज थाम लो हमको 
कोमल से इन हाथो में पनाह दे दो इनको 
वो ख़ूबसूरती थाई या बिजलियों की चमकती परछाई 
हर कोई तरसता है इतना हुस्न वो कहाँ से लाई 
जन्नत की परी या कोई   अप्सरा हो तुम 
कभी मिलोगी क्या हमको ये सोचते है हम 

By neha sharma



Sunday 7 October 2012

क्यों वो


क्यों वो

वो इतना क्यों सँवरती है 
इतना कैसे निखरती है 
लगता है की जैसे वो 
परी सी मुझको लगती है 
कुछ  यु नज़रें झुकाती है 
की आँखें बात करती है 
मै जब भी करीब आता हु 
वो ऐसे सिमट जाती है 
क्यों मै उसमे डूब जाता हु 
क्यों वो इतना शरमाती  है
जैसे घटायें बादल में 
बरसती और थम सी जाती है 
 क्यों वो फूलों सी यूँ नाज़ुक है
क्यों वो काजल लगाती है 
की जैसे बिजलियाँ सैकड़ों 
मुझ पर गिर जाती है
लहराती है जब वो आँचल को 
क्यों दिल में कसक उठ जाती है 
क्यों दिल पर मेरे काबू नहीं 
क्यों हँसकर वो जाती है   
क्यों इतने बहाने बनाती है 
क्यों इस दिल को जलाती है 
मिलेगी तो  मै पूछुंगा की 
क्यों सजा मुझको दे जाती है
By nehasharma




Saturday 6 October 2012

मोहब्बत


मोहब्बत 


कहते है मोहब्बत दिलो को जोड़ देती है 
दूरियां जो दिलों में होती है उसको तोड़ देती है 
राह कैसी  भी हो इश्क करने वालो की 
उठे हुए तुफानो का रुख तक  मोड़ देती है
कही थोड़ी चिंगारी उठे उसे शोला बना देती है 
सुना है इश्क करने वालो को ये 
निखारकर सोना बना देती है 
जिस दिल में जली हो आग नफरत की 
उसे इश्क से बुझा देती है 
मोहब्बत करने वालो को ये करीब ले आती है 
दो दिलो को ये एक कर देती है 
दो ज़िन्दगी बदल देती है 
इश्क करने वालो को ये जीना सीखा देती है 
सुना है खुदा भी इबादत करता है इसकी 
इश्क करने वालो का ये अरमान बन जाती है 

By neha sharma







Tuesday 2 October 2012

दो फूल

दो फूल 


दो फूल थे एक डाली के 

खेलते थे एक साथ आँगन में माली के 
डरते न थे वो आंधी या तूफ़ान से 
लग गए हाथ वो एक दिन किसी किस्मत वाली के 
पर पता न था उनको की टूटकर मुरझा जायेगे 
किसी के बालो में तो किसी की राहों में सज जायेंगे 
जालिम के हाथ भी न काँपे थे 
वो दोनों फूल टूटने के बाद भी मुस्कुराये थे 
खुद तो फनाह हो गए किसी और की ख़ुशी के लिए 
वो दो फूल हर किसी को अपने कल की कहानी कह जाते थे 
दे गए सीख वो सबको जीने की 
खुद टूटकर दुसरो को ख़ुशी दे जाते थे 

by neha sharma

translation of the poem
two flowers
two flowers were of a branch
they were in a garden of the gardener
they weren't afraid of storm and wind
one day a lucky girl plucked them
they don't know that they would whither
and would be adorn in someones hairs or someones path
hands of that cruel person didn't shiver
both flowers were smiling even after detached
for someone else happiness they ruined
to everyone those two flowers used to tell their past story
they preached others how to live 
after self-destroyed they used to give happiness to others


चाहत

चाहत 

उनकी चाह इतनी थी की हमे उनके पास ले आई 
वो दूर थे मगर उनके पास होने का अहसास दिला लाई 
वो समय के साथ कदम से कदम मिलाते रहे
और हम समय को उनके करीब लाते रहे 
उनकी बातों में खुद को महसूस किया 
और वो हमी से नज़रे चुराते रहे 
एक दिन धुंध ही लिया हमने उनको दिल की गुमनाम गलियों में 
और वो देखकर हमे मुस्कुराते रहे 
चेहरे की हसी से दिल में छुपी हलचल जाहिर थी 
और वो हमारी ख़ुशी में दुनिया को भी भुलाते रहे

by neha sharma

Monday 1 October 2012

खामोशियाँ


           खामोशियाँ 


क्यों ये खामोशी का आलम इतना खलता है 
क्यों तन्हाई से दिल इतना जलता है 
कोई मेरे दिल को भी तो समझाए 
क्यों ये अकेलेपन से डरता है 
जैसे रात की चादर लपेटे कोई डर सता रहा है 
क्यों ये दिल इतना घबराता है 
कहीं हलचल सी हो तो काप उठता है मन 
क्यों इतने बोझ से बोझिल होता है 
खामोश रातें खामोश दिन है मेरे 
क्यों ये दिल के अंधरे को चीर नहीं पाता  है 
क्यों इस कदर मजबूरियाँ है 
क्यों इस कदर ये दूरियां है 



By Neha Sharma

Sunday 30 September 2012

कुछ कही कुछ अनकही बातें


कुछ कही कुछ अनकही बातें 

जिंदगी की किताब अधूरी थी कभी 
उम्मीदें भी उनसे जुडी थी सभी 
कभी खालीपन अधुरा लगता था 
कभी तन्हाई बिखरी थी वही 
राह की कुछ उची नीची सी जमीन पर 
चलते रुकते थे कदम कभी 
कभी शाखाओं के जोर से 
पत्तों की सरसराहट खोटी थी कभी 
जिंदगी की इन्ही सब बातों ने 
अहमियत दे दी जीने की सभी

By Neha Sharma



Tuesday 25 September 2012

मेरा चाँद


मेरा चाँद 


चाँद को नाज़ होगा खुद पर
लेकिन एक चाँद हमारे पास भी है
होंगे लाख सितारे उसके आस पास
लेकिन वो एक चाँद हमारे लिए ख़ास है 
बिखेरता होगा बेशक वो चांदनी तारो की सहमति  से
उसे क्या पता उस चाँद की चांदनी उससे भी बिंदास है 
वो चाँद होता होगा उदास मेरे चाँद को देखकर 
उसे क्या मालुम की मेरा चाँद मेरे दिल के कितने पास है  

by- neha sharma


poem translation
my moon (sweetheart)

moon will proud to himself
but i have a moon 
may be there will many stars nearby him
but that one moon is special for me
it is doubtless that he will take permission for the light from stars
he dont know that moon light is awsome more then that
that moon will feel sad to see my moon 
he dont know my moon is very close to my heart

Friday 17 August 2012

मजबूरी दिल की



मजबूरी दिल की 

मोहब्बत की तो बहुत पर बता न सके 

अपने दिल की बात उनको जता न सके

सोचते रह गए की बोल देंगे एक दिन सब उनको 

पर इस दिल के अरमान हम जता ना सके 

खुशबु से उनकी दिल महक जाता है अक्सर 

पर सामने आने पर हाले दिल अपना सुना न सके 

सोचते है अक्सर तन्हाई में उनके बारे में 

पर हाल क्या है हमारा उनके बिन ये बता न सके 

ज़िन्दगी खूबसूरत होती अगर वो पास होते अभी 

मगर ये बात हम उनको बता न सके 

मिल जाओ मुझको जिंदगी संवर जाये मेरी

बस इतनी सी बात उनको समझा ना सके 

by- neha sharma



Tuesday 14 August 2012

श्री कृष्णा



श्री कृष्णा 


गोपियों संग रास राचावे 

माखन चोरी करके खावे 

इसकी दीवानी ब्रिज की हर बाला 

अपनी बांसुरी की धुन पे सबको नचावे 

लीला इसकी सबसे न्यारी 

अपनी बातों से सबको रिझावे 

वो है गोकुल का ग्वाला 

जिसका दुनिया कृष्ण नाम बतावे

देखो फिर से आया कान्हा 

फिर से शायद हमे सतावे 


by- neha sharma



Saturday 4 August 2012

सुहाना वक्त

                                          

                             सुहाना वक्त 

कुछ ओस जमी थी पत्तोंपर कुछ दिल में अरमान पनपे थे ,

एक पल वो भी था जब हम खोये खोये रहते थे
  
कुछ अच्छा नहीं लगता था बिन उनके 

कुछ सहमे सहमे रहते थे 

हर पल याद उनको करते थे 

उनके दिल में हम भी रहते थे  

कहते थे लोग पागल हमको 

और हम हंसकर उड़ा दिया करते थे 

पूछते थे वो वजह प्यार की 

और हम बिन बात के मुस्कुरा दिया करते थे 

कभी वो हमको छेडा करते थे 

कभी हम नाराज़गी दिखा दिया करते थे 

सोच में पड जाते थे कई बार 

लेकिन उनको मना लिया करते थे 

वक्त वो खूबसूरत था 

हम यादो की माला बना लिया करते थे 

by- neha sharma


Friday 27 July 2012

टूटे सपने


 टूटे सपने

ख्वाहिशें दम तोड़ देती है अक्सर
फैसले बदल जाते है भावनाओ में बहकर
 एक भविष्य सोचा था हमने 
पर डर लगने लगा है रह रहकर 
मन में ख्याल उमड़ने लगे है
हम भी मन को अब समझाने लगे है
चेहरे से उदासी हटती ही नहीं  है   
रह रहकर सपने डराने लगे है
मन की बातें होंठों पर कैसे लाऊ 
अपने दिल को कैसे समझाऊ
 आँखें अब पलकें भिगाने लगी है 
बातें अब कच्ची लगने लगी है 
समझ नहीं आता जुबान क्यों चुप है
खामोशी क्यों दिल में गुपचुप है
खुद की आवाज महसूस नहीं होती 
क्यों ज़िन्दगी इतनी है खोती 
कभी कभी सोचती हु मन में 
क्या आ पायेंगी खुशिया मेरे जीवन में 
खुशियों से डर लगने लगा है अब 
 हमेशा नज़र लगती है इनको तब 
जब भी मुझे ये महसूस होती है 
करीब आकर हमेशा दूर होती है  :'(
by- neha sharma

Friday 29 June 2012

पंख


पंख 
आज उड़ने का मन है 
आसमान से आगे जाने का मन है 
कोई लगा दे पंख मुझको 
ऊँचाइयों  को छुने का मन है 
कदम डगमगा न जाए 
इस डर को दूर भगाने का मन है 
बस होसला हो मन में 
आज उड़ने का मन है 
तितली के जैसे घूमूं  हर डाल पर 
आज एक फूल पर बसेरा बनाने का मन है 
कुछ मंजिलें अधूरी हैं  मेरी 
आज उन मंजिलो तक पहुचने का मन है 
आज कोई रोके ना  मुझको 
आज उड़ने का मन है 
by- neha sharma


Sunday 10 June 2012

कुछ ख्वाब


कुछ ख्वाब 


एक ख्वाब था आँखों में सजता हुआ
एक सुनहरा कल लगता है अपना बनता हुआ
सपने सब सच होने लगे है
हम ख्वाबों की दुनिया में खोने लगे है
सोचा था एक सपना हमने भी 

एक सपना था सफ़ेद घोड़े पर राजकुमार आएगा  
                और चुपके से मुझे अपनी दुनिया में ले जायेगा 
कभी सोचा ना था इतनी खुशनुमा होगी मेरी दुनिया
मिलेंगीमुझे इतनी सारी  खुशियाँ
बस इन खुशियों को समेट  लू हमेशा के लिए
 चुरा लू सब आंसू अंखियो से उनके
सपनो की दुनिया अब सच होने लगी है 
मेरी ख्वाहिशें जिन्दा होने लगी है

लोग कहते है सपने कभी सच नहीं होते
लेकिन वो क्या जाने सपने सच उनके होते है 
जो कभी उम्मीद नहीं खोते 
मुझे किस्मत पर यकीं होने लगा है अब 
देखा मैंने अपना ख्वाब सच होते हुए जब 

By- Neha Sharma


Thursday 31 May 2012

माँ


माँ 
काश  होती वो तो सर हलके से सहला देती 
सुनाकर गीत प्यार भरे मन को जरा बहला देती 
अगर थक जाते राहो में चलते चलते
पकड़कर उंगली क़दमों को डगमगाने से बचा लेती 
माँ अगर होती तू  पास हमे अपने आँचल में छुपा लेती 
दूर हूँ माना तुझसे बहुत माँ
लेकिन तू होती अगर पास तो अपना कहकर सीने से लगा लेती  
पाँव में अगर लगता काँटा भी 
तू खुद उसको प्यार से निकाल देती 
तेरी कमी हर पल सताती है माँ 
तू होती तो मुझे ममता के आँचल में छुपा लेती

BY NEHA SHARMA


             

Friday 25 May 2012

श्री राज श्यामाजी

   dedicated to lord raj shyamaji
 श्री राज श्यामाजी 

बेखबर अजनबी से थे हम  आपसे, 
क्या कहे किस  कदर भटके थे हम  राह से, 
जब हाथ  पकडकर सहारा मिला थोडा सा, 
लगा की सब  मिल  गया हो हमे आज से, 
बस  अब कोई इच्छा नहीं तुम्हारे सिवा इस  दिल में, 
सारे दुःख  जो दूर हो गए  मेरे आपकी कृपा मिलके, 
मानते है नादान है थोड़े अभी भी हम ,
पर भरोसा है आप  पर  फिर क्यों सोचे मिला है कम ,
तय  करना है सफ़र लम्बा पर डर रहे थे तन्हाई से,
अब आप साथ  हो डर नहीं लगता किसी भी परछाई से, 
अब इस रूह  को आपको पाने की  आस है, 
इन  आँखों  को  आपके  दर्शन  की  प्यास  है, 
कब  आओगे  प्रभु  तुम  हमे  लेने  ये  तो बता  दो, 
अपने  ठिकाने  का  हमे  कुछ  तो  पता  दो, 
नैन  बिछाये  बैठे  है  राहो  में  कब  से,  
देखी  है आपकी  छवि  इन  आँखों  ने  जब  से,  
created by- neha sharma

आँखें

         
   
 आँखें 

इंसान  की पहचान  है  यें  आँखें,
प्यार जताने का दुसरा नाम  है यें आँखें,
अगर जानना हो हाले दिल  किसी का,
सारे राज़  खोल  जाती है यें आँखें, 
इशारे करना तो आदत  है इनकी, 
पर पहचान  जाती है सब  यें आँखें, 
कभी किसी राह पर डगमगा अगर जाए  कोई,
तो उसी राह को मजबूत  बनाने का हौसला दिखा जाती है ये आँखें, 
कभी कमजोर पड़े ज़िदगी में अगर,
तब  ज़िदगी जीना सीखा जाती है यें आँखें, 
अगर  बिखरा  हो झूठ चेहरे पर जरा भी, 
तब  सच  का आइना दिखा जाती है यें आँखें,
सादगी की पहचान  भी है यें आँखें, 
हर  दिल  का अरमान  भी है यें आँखे,
धोखा देना नहीं सीखा इन्होने कभी,
अच्छे बुरे की परख  करना सीखा जाती है यें आँखें,



created by neha sharma



Wednesday 23 May 2012

मन की बातें


मन  की बातें 

कुछ बाते जब समझ से परे हो जाती है,
वो हमारी कविताओं में उतर आती है, 
चंद अलफ़ाज़ बिखर जाते है इन पन्नों पर,
और मेरे मन को तसल्ली हो जाती है,
जब लगने है कुछ अधुरा है,
तब स्याही पेजों पर बिखर जाती है, 
तब जाकर मेरे मन की भावना कविता के रूप में उभर आती है,
BY NEHA SHARMA




एक आस

एक आस 



आँखों से दिल  में उतर जाना फितरत  है तुम्हारी,

हमें हर पल  सताना आदत है तुम्हारी,

यूँ तो हर शाम गुजरती है तन्हा,

पर वो शाम  ख़ास होगी जो गुजरेगी पनाहों में तुम्हारी,

ज़िन्दगी भर इंतज़ार  किया जिस पल का,

डर लगता  है  कही पल भर में सिमटकर हो ना जाये हल्का,

वादा  है हमारा ख़ुशी देंगे सबको,

जियेंगे  बनाकर अपना रब को,

कल  भले ही राहो में लाख  काँटें हो, 

लेकिन हम जानते  हैं आप अच्छा मुस्कुराते हो ,


वो दिन जब आप पास  होंगे जल्दी आएगा,सफ़र जिंदगी का आपके 

साथ  से कट जायेगा ,

BY NEHA SHARMA